DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

देवंतिका को सीयूईटी में मिली ऑल इंडिया 62वीं रैंक

कोरबा। निगम के वार्ड क्रमांक 17 ढ़ोढ़ीपारा की छात्रा देवंतिका साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है । उन्होंने पीजी के लिए यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 62 वीं रैंक हासिल की है। अब वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में प्रवेश लेंगी। देवंतिका की स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल साडा कोरबा और स्नातक मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा से प्राप्त की है। वह सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ़ रीजनल डेवलपमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी।

Exit mobile version