कल कांग्रेस मनाएगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
Divya Akash
काेरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती कार्यक्रम मनाया जावेगा ।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, श्याम लाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला – ब्लॉक – मंडल, वार्ड, बूथ कमेटी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अजा. अजजा. विभाग, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है ।