DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

धनतेरस कल: बरसेगा धन

ज्वेलरी, बर्तन, कपड़ा, आटो मोबाईल,इलेट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में होगी करोड़ों की खरीदी

कोरबा। कल 29 अक्टूबर को धनतेरस में कोरबा बाजार आबाद रहेगा। राज्य एवं राष्ट्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों-अधिकारियों का बोनस लगभग मिल चुका है और सरकारी कर्मचारी -अधिकारी जमकर मन पसंद सामान खरीदेंगे। रंगोली एवं घर सजावट के सामान भी खरीदेंगे। कल धनतेरस में करीब 50 करोड़ से भी अधिक की खरीदी संभव है।
सोना पर ज्यादा निवेश
धनतेरस में लोग सबसे ज्यादा सोना-चांदी, हीरा-मोती सहित रत्नों पर अधिक निवेश करते हैं। सोना का लगातार भाव बढऩे के कारण लोगों की रूचि सोना पर निवेश करना आज ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कोरबा औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां कर्मचारियों-अधिकारियों की संख्या बहुतायत है और यहां कोरबा धन के मामले में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल जिला है। सबसे ज्यादा कोरबा का बाजार आबाद रहता है। लोग ज्वेलरी दुकानों में पॉवर हाउस रोड,एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वेलर्स, पॉवर हाउस रोड स्थित कनक मंदिर ज्वेलर्स को ज्यादा पसंद कर रहे है, क्योंकि यहां आईएसआई मार्का ज्वेलरी के साथ शुद्ध सोने-चंादी के आभूषण विशुद्ध रूप से मिलते हैं। कोरबा बाजार में कई ज्वेलरी दुकान के संचालक धनतेरस में ऑफर भी चला रहे हैं,जिसके कारण इन दुकानों पर लोगों का आकर्षण बना हुआ है।
ऑटो मोबाईल में भी लोगों की रूचि
आज सभी घरों में दो पहिया, चार पहिया वाहन की डिमांड ज्यादा रहती है और लोग अच्छे से अच्छे वाहन एवं महंगे वाहन को टै्रंड बना लिए हैं। आटोमोबाईल दुकान में आटो सेंटर सबसे विश्वसनीय नाम बन चुका है और लोग अधिक से अधिक महिन्द्रा वाहनों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version