कोरबा/बालको। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बालको मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी डिलेंद्र यादव को दी गई है। मोदी की अनुशंसा पर डिलेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल की नई कार्यकारणी की घोषणा की। नई कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात भेंट कर स्वागत किया गया एवं आभार जताया। नई कार्यकारणी के गठन से बालको के सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग है। इसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश्वर चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता लखन लाल चंद्र, राजकुमार अज्ञेय,सहित सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। नई कार्यकारणी में उपाध्यक्ष – संजय साहू, दिलीप प्रजापति, मनोज भार्या , रेणु प्रसाद महामंत्री – जय राठौर , संपत यादव मंत्री भुनेश्वरी चंद्रा, मीना डहरिया, राजा शर्मा , माहेश्वरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष – राकेश सोनी बनाए गए।
नई कार्यकारिणी

