संवाददाता साबीर अंसारी
बाकी मोंगरा:– जिला कोरबा के बाँकी मोगरा में ईद मिलादुन्नबी पर्व मोहम्मदी जुलुश निकाल कर मनाया जाता है। पर्व के लिए थाना बाँकी मोगरा परिसर में थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा द्वारा शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज प्रमुख, गणेश पूजा समिति और पत्रकार बंधुगण उपस्थित रहे।
जुलूस की व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में करने पर चर्चाएं की गई, थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित बंधुओं एवं क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई कि प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाते हुए पर्व को मनाएगे।
मदरसा गौसिया कमेटी के अध्यक्ष मेराज खान द्वारा जुलूस रैली मार्ग की जानकारी दी कि मोहम्मदी जुलूस पैदल रैली शाही मुमताज जामे गौसिया मस्जिद से सुबह 7.30 बजे निकलेगी जो बाँकी चौक होते हुए, थाना रोड से इंदिरा नगर, मैगजीन ग्राउंड, जंगल साइड, सोमवारी बाजार, कॉलोनी, शक्ति चौक, हॉस्पिटल, एसीईसीएल रेस्ट हाउस मार्ग से होकर बाँकी चौक में लगभग 11:00 बजे तक समाप्त की जाएगी।
शांति समिति बैठक में मुस्लिम समाज प्रमुख पदाधिकारी मेराज खान, शकील अंसारी, नजीर कुरैशी, मकसूद कुरैशी, साबिर अंसारी, शेखू अंसारी, पप्पू, शोहराब, कय्यूम अंसारी, बिट्टू, जाकिर, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशान झा, राजू सैनी, विमल सिंह, मनहरन साहू, गणेश पूजा समिति से मुकेश अग्रवाल, समीर उपस्थित रहे।
प्रशासन एवं समाज के सभी वर्गों ने मिलकर विश्वास जताया कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस आपसी भाईचारे का संदेश देगा और शांति व सौहार्द की मिसाल कायम करेगा।
