DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संविधान की प्रति को लोगों के बीच बांटना काफी अच्छी पहल: डॉ. महंत

जांजगीर । भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ में पूरे वर्षभर चलने वाले समारोह की शुरुआत बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल मेमोरियल अकादमी ने िकया है।

इस परिपेक्ष्य में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की भावना को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल मेमोरियल अकादमी के अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान

भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के महान विभूतियों के तेल चित्र युक्त, संविधान की उद्देशिका और नागरिकों के मूल कर्तव्यों के निर्वहन के िलए अनुच्छेद 51क में उल्लेखित कंडिकाओं को समाहित स्मृति सिंह भेंट किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने भारतीय संविधान के परिपालन में बैरिस्टर अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जन जागरण अभियान को प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version