DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सावन सोमवार को कनकेश्वर धाम में भोग प्रसाद का वितरण

कोरबा/कनकी। कनकेश्वर धाम कनकी में सावन सोमवार को आदर्श राजवाड़े समाज शहरी इकाई द्वारा मंदिर परिसर में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने बताया कि आगामी सभी सावन सोमवार को भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कनकी पहुंचने वालों श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद के साथ पेयजल भी पिलाया गया। आज के भोग प्रसाद वितरण में आर्थिक सहयोग करने वालों में रोहित, नूतन, राकेश, जयराम, रविंद्र, गुरूनंदन, भीमेश्वर, निरंजन, हरनारायण, बलीराम, जगदीश, कृपासिंधु, लक्ष्मीनारायण, राजु कुमार, तखतराम, रामधन, शिवांजली, सिद्धार्थ, संतोष, पुष्कर, रामनारायण, प्रीतम, राकेश राजवाड़े शामिल हैं।
ज्ञातव्य हो कि जिले का कनकेश्वर धाम अद्भूत है। यहां हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियां एवं आम श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति करते हैं।

Exit mobile version