कोरबा। कोरबा जिले का प्रसिद्ध शिव मंदिर कनकेश्वर धाम कनकी में सावन के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज कोरबा शहर इकाई द्वारा मंदिर परिसर में भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने दी। सावन में हर सोमवार को कनकेश्वर धाम में दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कनकी स्थित कनकेश्वर धाम की महिमा अपरम्पार है और यहां मॉ. सर्वमंगला देवी मंदिर घाट से जल लेकर कांवड़ियां बड़ी संख्या में भू-फोड़ महादेव कनकेश्वर धाम में जल चढ़ाते हैं। सावन सोमवार को मंदिर परिसर में मेला सा माहौल रहता है। यहां जल चढ़ाने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
कल कनकेश्वर धाम में भोग प्रसाद का वितरण
