DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनकेएम एलपीएस एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में माँ मड़वारानी मंदिर में खिचड़ी-भोग का वितरण

कोरबा/मड़वारानी। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में आज नवरात्रि के पांचवें दिन माँ मड़वारानी मंदिर के समीप भक्तगणों एवं राहगीरों को खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने भोग प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र डनसेना, सचिव दर्शन अग्रवाल, प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी, क्लब के सदस्य, विद्यालय के अध्यापकगणों, स्टाफ ने सुबह 11.00 बजे से शाम को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।
लोगों का तर हो रहा गला
नवरात्रि के प्रथम दिन लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में माँ मड़वारानी मंदिर मुख्य मार्ग के समीप भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल का शुभारंभ किया गया था, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं और शरबत से गला तर कर रहे हैं।

Exit mobile version