कोरबा। लायंस क्लब आफ कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के तहत आज दिनांक 6 अक्टूबर सोमवार को लायंस स्कूल सीतामणी में योग एवं मेडिटेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. संतोष यादव द्वारा लगभग 500 छात्र-छात्राओं को योग एवं मेडिटेशन के महत्व के बारे में बताया गया। तत्पश्चात् खिचड़ी वितरण एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन जसपाल सिंह, लायन सुभाष अग्रवाल (आरपी), लायन राकेश अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में लायन रविशंकर सिंह, लायन संतोष खरे, लायन बृजमोहन शर्मा, लायन मनमोहन यादव, लायन रमेश शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य जी.आर. हंस की उपस्थिति रही।

