कोरबा । भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष का चुनाव अगले महीना संभव माना जा रहा है। जिला अध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी, जोगेश लांबा का नाम भी सामने आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2024 के संगठन चुनाव कराने हेतु जिला संगठन चुनाव अधिकारी व सह-अधिकारी की नियुक्ति की है, जिसमें राजा पांडेय को संगठन चुनाव 2024 हेतु कोरबा जिला चुनाव अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी को जिला सह- चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
अगले महीने जिला भाजपा संगठन का चुनाव:राजा पांडेय जिला चुनाव अधिकारी एवं गोपाल मोदी व संजय भावनानी जिला सह-चुनाव अधिकारी
