लायंस दिग्गजों का होगा जमावड़ा
वाईस डि.गवर्नर द्वितीय के लिए होगा चुनाव
उत्साह:एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल-लायन
पीएमजेएफ अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी का 09वां वार्षिक अधिवेशन 09 एवं 10 मई को कोरबा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में डि.3233 सी के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ सहित आधा मध्यप्रदेश में संचालित लायंस क्लबों के पदाधिकारियों सहित देश की कई जानीमानी लायनवादी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में यह कांफ्रेंस सम्पन्न होगी, वहीं 4थी केबिनेट की बैठक भी सम्पन्न होगी, जिसमें आगामी सत्र के लिए रणनीति भी बनेगी।

डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए चुनाव होगा और इस प्रमुख मुकाबले में लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल (जीएलटी-कोआर्डिनेटर) और लायंस क्लब दुर्ग से पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। लायनवादी परंपरा के अनुसार डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में सेवाभाव लिए सभी लायन सदस्य चुनाव में भाग लेंगे और अपने समर्थकों को वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए वोट करेंगे। एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महीनों पहले से ही दौरा प्रारंभ कर दिया है, वहीं वे एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनके कुशल प्रबंधन से विपक्षी खेमा भी आकर्षित होगा और उनके कुशल एवं आकर्षक व्यक्तित्व के सभी कायल हैं। विपक्षी खेमा को भी वे अपनी ओर रिझाने में सफल हो सकते हैं और पुष्ट सूत्रों की मानें तो एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल का पलड़ा भारी दिख रहा है।
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए भी औपचारिक चुनाव होगा, जिसमें पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे, वहीं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पीएमजेएफ लायन पवन मलिक प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे। सबसे दिलचस्प वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होगा और एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल एवं लायन अनिल अग्रवाल का शक्ति प्रदर्शन होगा। जितने वाले प्रत्याशी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे।
लायन विजय अग्रवाल ने कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील की है।
