DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वीर दुर्गादास राठौर की 302वीं पुण्य तिथि पर जिला क्षत्रिय राठौर समाज ने किया नमन

कोरबा। जिला क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा द्वारा सर्वमंगला पुल के पास राठौर तिराहा (चौक) में वीर दुर्गादास राठौर की 302वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें याद किया और सर्वमंगला पुल के पास स्थापित वीर दुर्गादास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। क्षत्रिय राठौर समाज के जिला अध्यक्ष संतोष राठौर ने वीर दुर्गादास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर दुर्गादास राठौर का पूरा जीवन स्वामिभक्ति, न्याय, अदम्य इच्छा शक्ति और साहस का अदभुत संगम है । आज भी मारवाड़ की हवा में वीर दुर्गादास राठौर के तलवार की चमक दिखाई देती है। श्री राठौर ने आगे कहा कि दुर्गादास में बचपन से ही न्याय और आत्मसम्मान की लौ तीव्र थी।
सचिव सतीष राठौर, उपाध्यक्ष परसराम राठौर, ओमकार राठौर, दिनेश राठौर, रामनारायण राठौर, मनीष राठौर, रामकुमार राठौर, अजय राठौर, जय राठौर, शिव राठौर, तरूण राठौर, माधव प्रसाद, जयनारायण, कमलेश राठौर, रामरतन, मनमोहन, भुवनेश्वर राठौर एवं पवन राठौर ने भी वीर दुर्गादास राठौर के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें याद करते हुए कहा कि दुर्गादास राठौर का जीवन हमें यह समझाता है कि राष्ट्र और कर्तव्य के प्रति समर्पण किसी भी युग में सर्वोच्च मूल्य रखते हैं।
भूतपूर्व फौजी रामकुमार राठौर ने कहा कि दुर्गादास राठौर केवल एक योद्धा नहीं थे बल्कि वे कर्तव्य के प्रतिक थे, स्वामिभक्ति का उदाहरण थे और इतिहास में उन दुर्लभ पुरूषों में से एक थे जिसके लिए मृत्यु भी गौरव का वरण करती है ।
इस अवसर पर उपस्थित क्षत्रिय राठौर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दुर्गादास अमर रहे के नारे लगाये और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version