DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को कोरबा में होगा जिला स्तरीय सम्मान समारोह

इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था
कोरबा, 29 सितंबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम टी.पी. नगर स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम खेल परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
जिला पंचायत कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Exit mobile version