कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ 26 सितंबर को प्रातः 11.45 बजे नगर निगम नेहरू सभागार, कोरबा में किया जाएगा।
इस नवाचार मंच के माध्यम से विद्यार्थी, स्टार्टअप, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्व-सहायता समूह एवं नागरिक जनहित से जुड़े नवाचार-आधारित समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। राज्य स्तर पर कुल 5 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 1 लाख, 75 हजार एवं 50 हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार निर्धारित हैं।
चैलेंज में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है। जिला प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की है।
