जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 6 सितम्बर से जारी है। इसका समापन 30 अक्टूबर को होगा। इस अवधि में जांजगीर-चांपा जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज हो चुका हैं। इस संबंध में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर सुल्तानिया ने बताया कि समापन तिथि से पहले ही जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ चुका है। जिले में अब तक 1.30 लाख सदस्यता बन चुके हैं।
सुल्तानिया ने बताया िक अब तक प्रदेश में 47 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। देश में साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का आंकड़ा पार हो चुका है। जिला सहसंयोजक अरुण झाझड़िया, नंद चौधरी, धनंजय सिंह ठाकुर, शांति देवी भारते सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने जांजगीर-चांपा जिले को िदए गए 1.62 लाख के लक्ष्य के एवज में अब तक 1.30 लाख सदस्यता पूर्ण कर लिया है।
शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं। सुल्तानिया ने बताया कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों मे ऑनलाइन की सुविधा नहीं है या जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, ऐसे नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ऑफलाइन मोड पर दिलाई जा रही है। जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं। लोग बढ़-चढ़ कर सदस्यता अभियान में भागीदारी निभाते हुए भाजपा के मूल्यों, नीतियों और रीतियों को अपना रहे हैं।
