DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डीएलएड पूरक परीक्षा टाइम टेबल जारी,16 नवंबर से एग्जाम शुरू:2 दिसंबर तक चलेगा फर्स्ट ईयर का पेपर, 30 नवंबर तक सेकंड ईयर का एग्जाम

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पूरक/अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर और दूसरे ईयर की परीक्षा 17 से 30 नवंबर तक होगी।

सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। मंडल ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी किया है।

पहले ईयर में 8 पेपर, 16 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

डीएलएड पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कुल 8 पेपर होंगे।

दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से

दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 6 परीक्षा दिवस रखे गए हैं।

परीक्षा से पहले 9 बजे सेंटर पहुंचना होगा

मंडल की टाइमिंग के मुताबिक परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। उत्तर पुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्न पत्र का वितरण 9:10 बजे और उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

मंडल ने परीक्षार्थियों को टाइम टेबल ध्यान से देखने के निर्देश दिए हैं। यदि शासन की ओर से किसी दिन छुट्टी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। जरूरत पड़ने पर मंडल बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है।

Exit mobile version