DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डॉक्टर-नर्स गायब…वार्ड बॉय कर रहा इलाज, अब नोटिस जारी:बलरामपुर के PHC में डॉक्टर्स की मनमानी, कलेक्टर की जांच टीम पहुंची हॉस्पिटल

बलरामपुर,एजेंसी। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत पंडरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के नदारत रहने के कारण वार्ड ब्वाय मरीजों का इलाज कर रहा है। मामले में बीएमओ ने 2 डॉक्टर्स की गैरमौजूगदी में इलाज करने वाले वार्ड बॉय से 3 दिन में जवाब मांगाहै।

वहीं मामले में कलेक्टर ने जांच के लिए टीम गठित की है। टीम ने मंगलवार को अस्पताल पहुंच जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के नदारद रहने के दौरान वार्ड बॉय के इलाज करने के मामले को दैनिक भास्कर ने उजागर किया था।

वाड्रफनगर बीएमओ ने पंडारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरएमए राजेश पांडेय और एएमओ डॉ. आशुतोष पांडेय सहित वार्ड बॉय आकाश सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन में खुद उपस्थित होकर जवाब देने कहा है।

7 दिनों से गायब थे डॉक्टर, नोटिस हुआ जारी

यह था मामला

दरअसल, बलरामपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पण्डरी में नियुक्त डॉक्टर राजेश पांडे और डॉ. आशुतोष पांडेय कई दिनों से बिना अवकाश लिए हॉस्पिटल से नदारद थे। वहीं हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स स्टाफ नीलिमा गुप्ता और सोना मती भी अपनी ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित थे।

अस्पताल वार्ड ब्वाय आकाश सिंह के भरोसे चल रहा था। आकाश सिंह मरीजों का उपचार कर रहे थे। उन्हें इंजेक्शन लगाने के साथ दवाएं दे रहे थे। आकाश सिंह के अनुसार वे डॉक्टरों से बात कर मरीजों का उपचार कर रहे थे।

हॉस्पिटल के प्रभारी को भी जारी हुआ नोटिस

सात दिनों से गायब थे डॉक्टर

बीएमओ ने हॉस्पिटल के दैनिक हाजिरी रजिस्टर की जांच कराई तो एएमओ डॉ. आशुतोष पांडेय सात दिनों से हॉस्पिटल से गायब मिले। उनका दैनिक हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं है। वहीं हॉस्पिटल के प्रभारी आरएमए डॉ. राजेश पांडेय भी कई दिनों से हॉस्पिटल से गायब थे।

ग्रामीणों ने बताया कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं मिलते। उपचार वार्ड ब्वाय या नर्स ही करते हैं।

वार्ड ब्वाय कर रहे थे मरीजों का उपचार

कलेक्टर ने बनाई टीम

मामले की जांच के लिए बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। कलेक्टर द्वारा गठित टीम मंगलवार को हॉस्पिटल पहुंची एवं संबंधितों का बयान लिया जा रहा है। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version