DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम स्थिर

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार, 11 जुलाई को घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में देशभर में एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही उपलब्ध हैं।

इससे पहले 1 जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की थी। वहीं, 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपए घटाई गई थी। इसके बाद छोटे सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपए रह गई।

हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल के महीनों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में सिलेंडर 60 रुपए महंगा हुआ था, जबकि जून में इसके दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 

  • नई दिल्ली – 942 रुपए
  • मुंबई – 941.50 रुपए
  • कोलकाता – 968 रुपए
  • चेन्नई – 957.50 रुपए
  • गुरुग्राम – 950.50 रुपए
  • नोएडा – 939.50 रुपए
  • बेंगलुरु – 944.50 रुपए
  • भुवनेश्वर – 968 रुपए
  • हैदराबाद – 994 रुपए
  • जयपुर – 945.50 रुपए
  • लखनऊ – 979.50 रुपए
  • पटना – 1,031.50 रुपए
  • तिरुवनंतपुरम – 951 रुपए

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली – 2,930 रुपए
  • मुंबई – 2,885.50 रुपए
  • कोलकाता – 3,081.50 रुपए
  • चेन्नई – 3,106 रुपए
  • गुरुग्राम – 2,947.50 रुपए
  • नोएडा – 2,930 रुपए
  • बेंगलुरु – 3,021 रुपए
  • भुवनेश्वर – 3,114.50 रुपए
  • चंडीगढ़ – 2,954.50 रुपए
  • हैदराबाद – 3,191 रुपए
  • जयपुर – 2,957.50 रुपए
  • लखनऊ – 3,052.50 रुपए
  • पटना – 3,227 रुपए
  • तिरुवनंतपुरम – 2,971.50 रुपए

Exit mobile version