DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डॉ. गजेंद्र तिवारी विश्व हिन्दी परिषद छत्तीसगढ़ (शैक्षणिक प्रकोष्ठ) के संयुक्त मंत्री बनाए गए

कोरबा/पाली। जिले के शिक्षाविद, कैरियर काऊंसलर एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल पाली के प्राचार्य/डायरेक्टर डॉ. गजेंद्र तिवारी को विश्व हिन्दी परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक प्रकोष्ठ के संयुक्त मंत्री का दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने नियुक्ति पत्र देते हुए डॉ. गजेंद्र तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि परिषद द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में आपका सक्रिय योगदान परिषद को चाहिए। नियुक्ति पत्र में लिखा गया है हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके आत्मिक सहयोग एवं समर्पित योगदान से विश्व हिन्दी परिषद अपने उद्देश्य में सफल होगी। डॉ. तिवारी का मनोनय दो वर्ष के लिए किया गया है।

Exit mobile version