पाली। छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली के डायरेक्टर एवं प्राचार्य तथा कोरबा जिले के जानेमाने शिक्षाविद एवं कैरियर काऊंसलर डाक्टर गजेंद तिवारी 4 जून को छत्तीसगढ़ समाज सेवा रत्न से सम्मानित होंगे। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा बिलासपुर स्थित ई. राघवेंद्र राव सभा भवन बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह में डा. तिवारी भी सम्मानित होंगे। पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस समारोह में डा. तिवारी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
डा. गजेंद्र तिवारी समाज सेवा रत्न अवार्ड से होंगे सम्मानित
