DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शोकाकुल गुप्ता परिवार को डॉ महंत ने बंधाया ढांढस

कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत पाली पहुंचकर शोकाकुल गुप्ता परिवार से भेंट कर स्व. श्रीमती जानकी गुप्ता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता की माताजी श्रीमती जानकी गुप्ता का विगत दिनों निधन हो गया था। वे मदन लाल गुप्ता (सेवानिवृत्त शिक्षक) की धर्मपत्नी हैं। डॉ महंत ने गुप्ता परिवार के वार्ड क्रमांक 10 (आरा मिल के पास) घर पहुंच कर स्वर्गीय जानकी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर मोहित राम केरकेट्टा, सत्यनारायण पैकरा, यशवंत लाल ,जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी, दुलेश्वरी सिदार, रामनारायण कश्यप, सावित्री श्रीवास, अमित भदौरिया , दीपक जायसवाल ,चमेली सोनी शकुंतला मरावी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version