DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डाक्टर मनीषा सिंह ने किया गायत्री स्कूल में ध्वजारोहण

कोरबा। कोरबा की प्रसिद्ध पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ, समाज सेविका गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य एवं राजपूत क्षत्रीय समाज महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष डाक्टर मनीषा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल टी पी नगर कोरबा के प्रांगण में ध्वजारोहण कर मां भारती, स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वाले महापुरूषों के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक शुक्ला सहित सभी आचार्यगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अध्यापकगण तथा गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आजादी के महत्व को जानना जरूरी है, इसके लिए आप सभी पाठ्य पुस्तकों के अलावा महापुरूषों की जीवनी एवं उनके द्वारा लिखित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। नई पीढ़ी को महापुरूषों की जीवनी से अवगत कराना शिक्षकों का भी कर्तव्य है, ताकि बच्चों के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं महापुरूषों के प्रति सम्मान बढ़े। हमें नई पीढ़ी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के साथ नैतिकता एवं संस्कार का भी पाठ पढ़ाना होगा, तभी हमारा समाज आदर्श बनेगा और समाज में अपराध कम होंगे।
साडा कन्या स्कूल भी पहुंची डाक्टर मनीषा सिंह


गायत्री हायर सेकेण्डरी स्कूल में ध्वजारोहण करने के बाद डाक्टर मनीषा सिंह साडा कन्या स्कूल टी पी नगर कोरबा के ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Exit mobile version