DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मेडिकल कॉलेज की नई डीन डॉ. रंजना ने संभाला पदभार

कोरबा ।मेडिकल कॉलेज की नई डीन डॉ. रंजना आर्या ने गुरुवार को कोरबा पहुंचकर प्रभार संभाल लिया। इस दौरान मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गोपाल कंवर, असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जटवार, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंड डॉ. दुर्गा शंकर पटेल, डॉ. आदित्य सिसोदिया, डॉ. सुमित गुप्ता समेत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। प्रभार संभालने के बाद डीन डॉ. आर्या ने कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही सभी अधिकारियों से कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि कॉलेज की बेहतरी के लिए अपना योगदान ईमानदारी से दें। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण अच्छा है और ज्यादा अच्छा हो ऐसा प्रयास होगा।

Exit mobile version