DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आयुर्वेद चिकित्सा में एमडी करने पर डॉ. सोनिया सिंह का सम्मान

कोरबा। कोरबा की प्रसिद्ध आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह की बड़ी बहु डॉ. श्रीमती सोनिया सिंह ने आयुर्वेद चिकित्सा में एमडी की अर्हता हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि पर इंदिरा विहार विकास समिति के सदस्यों ने सम्मान समारोह आयोजित किया और डॉ. श्रीमती सोनिया सिंह पति डॉ. विरेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान किया।
कार्यक्रम में डॉ. सोनिया सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभावी कार्यों से समाज में नई पहचान बनाने अपनी-अपनी शुभकामनाएं सदस्यों ने दी। सम्मान समारोह में समिति के अध्यक्ष जगदीश श्रीवास, सचिव राहुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अखिलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
आयुर्वेद को आगे बढ़ाने करूंगी काम-डॉ. सोनिया
सम्मान समारोह को संबोधित करती हुईं डॉ. श्रीमती सोनिया सिंह ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारी पुरातन चिकित्सा पद्धति है। अंग्रेजों के आक्रमणकाल में इस पद्धति को खत्म करने की साजिश रची गई और कालांतर में इसे और भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व को आज दुनिया समझ रही है। विदेशों मेंं भी आयुर्वेद चिकित्सा को लोग अपना रहे हैं और लोगोंं को समझ में आने लगा है कि हर बीमारी का ईलाज आयुर्वेद में संभव है और आयुर्वेद की सभी दवाईयां शरीर में इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाती हैं तथा साईड इफेक्ट नहीं होता।

Exit mobile version