DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा वनमंडल में वाहन चालक भर्ती विवाद:DFO-SDO के मौजूदा चालकों को मिले 93-93 अंक, बाकी अभ्यर्थी पिछड़े; गड़बड़ी मिली तो प्रक्रिया होगी रद्द

कोरबा । कोरबा वनमंडल में वाहन चालक भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। डीएफओ और एसडीओ के वर्तमान चालकों ने परीक्षा में 100 में से 93-93 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दोनों अभ्यर्थी पहले से ही विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत हैं।

भर्ती में एक हल्के वाहन चालक और तीन भारी वाहन चालकों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। विभाग ने दस्तावेज जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और वाहन चालन कौशल परीक्षा आयोजित की। प्रावीण्यता सूची में डीएफओ और एसडीओ के चालकों को शीर्ष स्थान दिया गया।

कई अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इस मामले को जनदर्शन में उठाने की भी योजना है।

गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द

कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर चयन समिति गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वे स्वयं पूरी प्रक्रिया को रद्द कर देंगे। आपत्तियों की सुनवाई समय पर की जाएगी।

Exit mobile version