DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नशेड़ी ट्रेलर चालक ने कार को मारी टक्कर : एक महिला ने दूसरी महिला के घर घुस कर पीटा

कोरबा। कोरबा में मार पिटाई के दो मामले सामने आए हैं,पहले मामले में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक नशे में धुत ट्रेलर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर ड्राइवर शराब के नशे में था। कार ड्राइवर ने नशेड़ी ट्रेलर ड्राइवर की पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरे मामले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक महिला ने दूसरी महिला के घर में घुसकर मारपीट की। यह घटना एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में हुई, जहां कुसमुंडा इलाके से आई महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दूसरी महिला पर हमला किया।

यातायात नियमो कीअनदेखी करने वालो पर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए

केस 1

पहले मामले में कार ड्राइवर को पिटाई करते और ट्रेलर ड्राइवर को बचाव करते हुए भागते देखा जा सकता है। यह मामला बाद में सीएसईबी चौकी पहुंचा। हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

नशे में गाड़ी चलते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले ड्राइवर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। धारा 185 के तहत जिन व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन के लिए प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे कीकार्यवाही की जा सके।

केस 2

हमलावर महिला ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला ने उसके पति को अपने जाल में फंसा रखा है। दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। पीड़ित महिला को गंभीर रूप से पीटा गया और उसे पति से दूर रहने की धमकी दी गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर हमलावर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र की एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ सुभाष ब्लॉक आई थी। पति के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version