DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

DSP कल्पना केस…कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट:कोरबा में 27 लाख के फ्रॉड की शिकायत, टंडन ने अफसर पर लगाए हैं करोड़ों ऐंठने के आरोप

रायपुर/ कोरबा,एजेंसी। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं DSP वर्मा ने कहा कि मीडिया में फेक चैट्स वायरल किए गए। अब कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

दरअसल, कोरबा के दीपका थाने में टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। पीड़ित महेंद्र सिंह ने 27 लाख की ठगी के आरोप लगाए हैं। कोर्ट में पेश नहीं के कारण टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

बता दें कि कारोबारी ने दावा किया था कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए। जिसकी, जांच फिलहाल जारी है।

लव ट्रैप के मामले में डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि इस केस की अधिकृत शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। वहीं, रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने मामले में जांच होने की बात कही है।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ दूसरे केस में अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

फर्जी चैट्स तैयार करने का आरोप

DSP कल्पना ने बताया कि टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं।

इस मामले में उन्होंने लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ जाने की बात कही है। वहीं, आरोपों पर कहा कि, ये सिर्फ इसलिए किया गया है, क्योंकि टंडन हमारे पैसे वापस नहीं लौटा पा रहा था।

कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

कारोबारी दीपक टंडन ने ये सभी विजुअल थाने में शिकायत के तौर पर दिए।

कारोबारी दीपक टंडन ने ये सभी विजुअल थाने में शिकायत के तौर पर दिए।

कारोबारी ने कब की थी शिकायत

रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत की थी। शिकायत पर टंडन ने आरोप लगाया था कि डीएसपी और उनके परिजनों पर पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए।

अब उनके द्वारा सामान को वापस नहीं किया गया। कारोबारी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने एक्शन नहीं लिया, तो कारोबारी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी।

मीडिया में मामला आने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है, लेकिन पूरे मामले में खम्हारडीह पुलिस के जिम्मेदारी अधिकृत जानकारी देने से बच रहे थे।

आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा ने क्या कहा

DSP कल्पना वर्मा ने बताया कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था, जब बात नहीं बनी तो मीडिया में झूठी तस्वीरें और चैट वायरल कर दी।

टंडन के साथ वायरल हुए अपने वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि, वो टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थी। टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं। इस मामले में उन्होंने लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने की बात कही है।

ऐसे हुई थी कारोबारी और DSP की दोस्ती

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

DSP के परिवार ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया

टंडन ने बताया कि चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि, डील बाद में हो नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया। 2 दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए।

इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया।

कारोबारी और डीएसपी के कथित चैट वायरल हो रहे हैं।

टंडन के मुताबिक उसने डीएसपी को 12 लाख की हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी।

टंडन के अनुसार DSP कल्पना को उसने ये उपहार दिए हैं-

  • 12 लाख की हीरे की अंगूठी
  • 5 लाख की सोने की चेन और टॉप्स
  • 1 लाख का ब्रेसलेट
  • एक इनोवा क्रिस्टा कार

सबूत सौंपने का दावा- वॉट्सऐप चैट और CCTV फुटेज

कारोबारी दीपक ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वॉट्सऐप चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी। वर्तमान में कल्पना दंतेवाड़ा में पदस्थ है।

टीआई पर गिरी गाज

कारोबारी-डीएसपी केस में ठीक तरह से जांच नहीं करने पर बीते दिनों थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया था। इस मामले की जांच अब खम्हारडीह थाना के नए प्रभारी परेश पांडेय करेंगे। चर्चा है कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने उक्त मामले सीनियर अधिकारियों को सही जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई। इसके साथ ही उनकी कई शिकायतें भी अफसरों के पास पहुंची थी।

Exit mobile version