संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– आज दिनांक 2 सितंबर को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य कर्मियों द्वारा सफाई नहीं किया गया, जिससे मुख्य चौक चौराहों समेत सड़कों पर कूड़े कचरे पड़े रहे, नगरवासियों ने इस तरह सफाई कार्य को अचानक न करने पर नाराजगी जताई।
सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर आलोक विश्वास से बात करने पर उनके द्वारा जानकारी दी गई कि मेरे द्वारा आज सफाई के लिए उनको बोला गया जिसके बाद सफाई कर्मियों के यूनिट में से दो चार कर्मियों द्वारा कहा गया कि हमारा वेतन में बढ़ोतरी होगी तभी सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद मेरे द्वारा उनको जवाब दिया गया कि जो सरकारी दर (कीमत) तय है उससे ज्यादा वेतन बढ़ाने की अनुमति हमारे पास नहीं है, आप इस विषय को लेकर पालिका के अध्यक्षा और पालिका परिषद के अधिकारियों से एक बार जाकर अपनी बात रख सकते है, जिसके बाद उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई।
वर्तमान में सफाई कर्मियों की वेतन 363/– रुपए बताई गई है।
शाम के वक्त सुपरवाइजर आलोक विश्वास ने सफाई कर्मियों से संपर्क कर वर्तमान सरकारी वेतन की जानकारी दी जो 363/– रुपए है, जिस जानकारी के बाद कर्मचारी संतुष्ट होकर कल से सफाई कार्य फिर से शुरू करने की बात कही।
