कोरबा/बोईदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल हरदीबाजार के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निज निवास में परिवार सहित योगाभ्यास किया। श्री शर्मा ने बच्चों को योग की विभिन्न विधाओं से परिचय कराया और अपने बच्चों को योग की महत्ता भी समझाई और सुबह 6 बजे से 8 बजे तक परिवार सहित योगाभ्यास किया।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस एतिहासिक विरासत को विश्व शिखर तक पहुंचाया और विश्व ने योग को स्वीकार किया, जिसके कारण भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, यह भारत के लिए गौरव की बात है कि शरीर को स्वस्थ रखने का यह सबसे सफल और सस्ता साधन है, जिसे विश्व ने अपनाया। श्री शर्मा ने कहा कि योगा सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि हमारा चिंतन -मनन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और जीवन में स्थिरता के साथ शांति आती है। मन आनंदित रहता है और हमारी इंद्रियां नियंत्रण में।
