DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पोड़ी में दशहरा उत्सव अब 15 अक्टूबर को मनाएंगे

Divya Akash

कोरबा/पाली। ग्राम पंचायत पोड़ी में विशाल दशहरा महोत्सव अब 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें 40 फीट रावण दहन राम-लक्ष्मण झांकी और आति​शबाजी होगी। रात में लोककला मंच विवेक शर्मा एंड ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवदीप नंदा शामिल होंगे। बारिश की वजह से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। आयोजन समिति के भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, महामंत्री कमलेश कश्यप, रवि कश्यप, प्रकाश नारायण सिंह, अध्यक्ष विनोद कौशिक शामिल रहे।

Exit mobile version