DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चुनाव में लगी थी ड्यूटी, नहीं गए 5 को नोटिस


कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कल 17 फरवरी को संपन्न हुआ। शाम 07 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर मतदान हुए। औसत मतदान 75 प्रतिशत को पार कर गया। कल करतला और कोरबा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच के लिए तथा जनपद सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। इस अतिआवश्यक कार्य में निरीक्षण के दौरान 5 लोग गायब मिले। इन लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी-जिला पंचायत कोरबा ने पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत खंड करतला एवं कोरबा के चुनाव सामाग्री वितरण दिनांक 16.02.2025 को निम्रांकित मतदान करने बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गए। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें परमेश्वरपुरी गोस्वामी-प्रधान पाठक- प्राथमिक शाला कोलिहामुड़ा, कोरबा, जनकराम हंसराज-सहायक ग्रेड-2, नगर पालिक निगम कोरबा, मिनेश कौशिक-प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला करमंदी कोरबा, प्रमोद कुमार कैवर्त-सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला खरहरी- विकासखंड करतला एवं केवललाल पैकरा-सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला चौरा भांठा (डोंगा), विकासखंड करतला शामिल हंै।

Exit mobile version