DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, VIDEO:3 जिलों में सुबह 7.36 बजे पड़े झटके, घरों से निकले लोग; 5.3 मापी गई तीव्रता

बस्तर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था।

झटके महसूस होने पर घर से बाहर निकले लोग।

7 महीने पहले बस्तर में पड़े थे भूकंप के झटके

जगदलपुर में 7 महीने पहले भी 12 मिनट के अंतराल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया था।

Exit mobile version