DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छात्रों की गूँज : रायपुर में आयोजित बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्षद्वय गजानन प्रसाद एवं राजेश मानिकपुरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद के निर्देशानुसार केशव चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त जिलाध्यक्षों की आवश्यक बैठक राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर में रखा गया।

नीट पेपर लीक होने के बाद राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस संगठन के द्वारा छात्रों के अधिकारों एवं उनके आवाज को नया मंच देने के लिए देश भर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, एजुकेशन में बढ़ती फीस, छात्र, छात्राओं के प्रति हो रहे अन्याय के विरोध में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर द्वारा रखे गए बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वय भावेश बघेल, संदीप यादव, प्रवेश पटवा , शीत श्रीवास, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सभी जिलाध्यक्षों के साथ कोरबा शहर जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू एवं कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी बैठक में उपस्थित रहे ।

Exit mobile version