कोरबा। आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी मे संचालित स्कूल एन.के.एम. लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक के लिए कोरबा लाया गया। जहाँ बच्चों को मनोरंजन के लिए कोरबा मे आयोजित प्रसिद्ध जादूगर दीपकुमार का मैजिक शो दिखाया गया।

मैजिक शो के बाद स्कूल के बच्चों को कोरबा के अप्पू गार्डन में मनोरंजन पिकनिक हेतु ले जाया गया, जहां बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया, साथ ही स्कूल की तरफ से बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का भी व्यवस्था की गयी थी। उक्त शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक का सभी बच्चों ने आनंद लिया।
विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती शोमा सोनी जी ने बताया कि साल भर बच्चे पढ़ाई मे व्यस्त रहते है ऐसे मे साल मे एक दिन पिकनिक आयोजन से बच्चों मे एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
अंत मे विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ राजकुमार अग्रवाल के विवाह वर्षगांठ पर सभी शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में केक काटकर उनको शुभकामनाएं दी गयी।
