रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर दिखने लगा है। मंगलवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई। शहर में आज दिनभर बादल छाए रहे। शाम को धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज (3 नवंबर) प्रदेश के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
आज प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है।
‘अर्नब’ तूफान के चार दिन बाद ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया। इस दौरान 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिख रहा है।
रायपुर में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार
मौसम विषेशज्ञों के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
जगदलपुर में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जगदलपुर में रिकॉर्ड की गई। यहां 22 मिमी बारिश दर्ज हुई।
रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
रायपुर में बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी हुई
चक्रवात मुरासु के असर से राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के समय घना कोहरा भी देखने को मिला।
हालांकि, प्रदेश में बारिश का असर सीमित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में सबसे ज्यादा 22 मिमी बारिश हुई।

