DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में फेंगल तूफान का असर…रायपुर में बारिश:कई जिलों में कोहरे के साथ छाए बादल, बलरामपुर सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फेंगल तूफान का असर दिख रहा है। रायपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। बस्तर संभाग के भी कई इलाकों में नमी बढ़ने के कारण हल्की बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री के साथ दंतेवाड़ा सबसे गर्म है।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के कारण अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में नमी का असर रहेगा। अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में मौसम ठंडा और गर्म बना रहेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि बादलों के कारण दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा।

रायपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

रायपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

राजधानी में पड़ी बौछारें, आज भी छाए रहेंगे बादल

रायपुर में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन में हल्की ठंड महसूस होगी। रात का तापमान बढ़ने के कारण ठंड में कमी महसूस होगी। फेंगल तूफान के असर से राजधानी में अगले दो-तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। शनिवार की सुबह से आसमान में हल्के बादल रहे। इस वजह से दिन का तापमान ज्यादा बढ़ नहीं पाया।

रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

रायपुर में रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा

रायपुर में दिन का तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यही स्थिति जगदलपुर में भी रही। यहां दिन का तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे।

यहां हल्की बूंदाबांदी हुई

शनिवार को रायपुर संभाग के गरियाबंद, धमतरी में नमी और तेज हवा के असर से दोपहर में मौसम ठंडा रहा। बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बूंदाबांदी हुई। ​नमी से दिन का तापमान कम हुआ। वहीं रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है।

Exit mobile version