DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस:बिहार-बंगाल की वोटर लिस्ट में नाम, 3 दिन में जवाब मांगा

पटना/नई दिल्ली,एजेंसी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर को 2 वोटर आईडी पर नोटिस भेजा है और 3 दिन में जवाब मांगा है। पीके का नाम बिहार के साथ पश्चिम बंगाल में भी मिला है।

महागठबंधन ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। लेकिन एनडीए ने अब तक अपना सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है।” एनडीए 30 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा।

उधर, राहुल और प्रियंका गांधी 29 अक्टूबर से बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल की सभा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होगी। प्रियंका बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में रैली करेंगी।

Exit mobile version