DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का निर्वाचन 30 सितम्बर को

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के लिए कटघोरा से सिर्फ एक अधिवक्ता ने भरा नामांकन
कटघोरा से शिवशंकर भारती ने भरा नामांकन
कोरबा से 9 अधिवक्ता किस्मत आजमा रहे
कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचन वर्ष 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 1 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों से छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के द्वारा नामांकन फार्म आमंत्रित किए गए थे। नाम वापसी के बाद कुल 105 प्रत्याशी निर्वाचन दिनांक 30 सितम्बर 2025 हेतु पात्र पाए गए हैं, जिसमें कोरबा से 9 अधिवक्ता एवं कटघोरा से मात्र एक अधिवक्ता शिवशंकर भारती द्वारा नामांकन जमा किया गया। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने दी।
राज्य विधिज्ञ परिषद में स्थान पाने जोरदार प्रचार
राज्य विधिज्ञ परिषद में स्थान पाने अधिवक्ता जोर लगा रहे हैं और अपने घनिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रथम वरियता का वोट के लिए अपील करने के साथ-साथ समर्थन भी मांग रहे हैं।

Exit mobile version