DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रेस क्लब बांकीमोंगरा का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने निशांत झा, सचिव साबीर अंसारी व विमल सिंह बने कोषाध्यक्ष…देखे पूरी सूची

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– प्रेस क्लब बांकीमोंगरा का चुनाव रविवार, 21 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत क्लब के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव में संरक्षक पद पर मकसूद कुरैशी एवं संजय आजाद निर्विरोध चुने गए, अध्यक्ष पद पर निशांत झा ने जीत हासिल की, सचिव पद पर साबिर अंसारी निर्विरोध चुने गए, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए, कोषाध्यक्ष पद पर विमल सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की तथा सह-सचिव पद पर मनहरण साहू का निर्विरोध चयन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सह-सचिव पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, और अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान के बाद घोषित परिणामों में निशांत झा ने अध्यक्ष पद तथा विमल सिंह ठाकुर ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत प्राप्त की।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब के सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब संगठन और अधिक सशक्त व सक्रिय भूमिका निभाएगा।

संरक्षक – मकसूद कुरैशी

संरक्षक – संजय आजाद

अध्यक्ष – निशांत झा

सचिव – साबीर अंसारी

उपाध्यक्ष – महेंद्र सिंह

कोषाध्यक्ष – विमल सिंह

सह सचिव – मनहरण साहू

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण ने उपस्थित समस्त सदस्यगण का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version