DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी बिजली:कोरबा में पति की मौत, 5 महीने की गर्भवती पत्नी घायल

कोरबा। कोरबा जिले में खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पति की मौत हो गई वहीं, 5 महीने की गर्भवती रही पत्नी घायल है। घटना शनिवार (13 सितंबर) का है। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है बिजली गिरने के बाद पत्नी करीब एक घंटे तक बेहोश रहीं। होश आने पर उन्होंने ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण दोनों को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। कीर्ति का इलाज जारी है। दोनों की शादी को एक ही साल हुआ था।

आकाशीय बिजली गिरने से पति की जान चली गई, पत्नी घायल है।

आकाशीय बिजली गिरने से पति की जान चली गई, पत्नी घायल है।

घर में था नन्हें मेहमान का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार मरावी (24 साल) और पत्नी कीर्ति मरावी (22 साल )दोनों उतरता गांव के लौतना पारा के रहने वाले है। खेत में काम के दौरान दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली कड़कने लगी।

इसी दौरान आकाशीय बिजली उन पर गिरी। प्रवीण ने मौके पर गी दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि घर में नन्हे मेहमान का इंतजार था। दोनों खुश थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

मृतक प्रवीण कुमार मरावी (24 साल)

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, जिला अस्पताल चौकी को मेमो मिला है। परिजन का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Exit mobile version