DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हाथियों ने 8 किसानों की धान की फसल को किया चौपट, पोल व फेंसिंग तार को भी तोड़ा

कोरबा। वनमंडल कोरबा में धरमजयगढ़ वन मंडल से पहुंचे हाथियों ने धान की फसल चौपट कर दिया। इसके साथ ही कटघोरा वन मंडल में खंभे को तोड़ने के बाद फेंसिंग तार को भी नुकसान पहुंचाया है। इधर, कटघोरा वन मंडल में 46 हाथी घूम रहे हैं।

कुदमुरा, पसरखेत रेंज में पहले से ही 13 हाथियों का झूंड घूम रहा था । अब हाथियों का 2 झूंड और पहुंचा है। 13 हाथियों ने कमरन गांव में 3 ग्रामीणों की फसल को चौपट कर दिया। इसी तरह कुदमुरा में 3 और गीत कुंवारी में 2 ग्रामीणों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण जब सुबह खेत पहुंचे तो फसल की हालत को देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। हाथी अब भोजन की तलाश में नदी ,नालों के किनारे लगे फसल को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। पसान रेंज के सेमरहा में 11हाथियों का झूंड घूम रहा है । इसी तरह केंदई में भी 22 हाथी पहले से ही घूम रहे हैं । 11 हाथियों का झूंड कोरबी के आसपास और 11 हाथी परला कापा नवापारा के जंगल में है। हाथियों ने यहां खंभे और फेंसिंग तार को नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version