DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रायगढ़ में हाथियों का उत्पात…22 किसानों की फसल बर्बाद:एक मकान क्षतिग्रस्त, रात के अंधेरे में खेतों तक पहुंचे, जिले में 175 हाथियों की मौजूदगी

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी लगातार धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार की रात जंगल से निकले हाथियों ने खेतों में घुसकर 22 किसानों की फसल चौपट कर दी। एक कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त किया।

दरअसल, रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज में 3 मादा और 4 शावकों का दल जोबी परिसर के नंदगांव पहुंचा। रात में खेतों में घुसकर हाथियों ने 6 किसानों की धान की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद हाथी सुबह तक खेतों में डटे रहे, फिर जंगल लौट गए। वन विभाग सुबह नुकसान का आकलन कर रहा है।

फसल को अपने पैरों से रौंदकर हाथियों ने बर्बाद कर दिया।

फसल को अपने पैरों से रौंदकर हाथियों ने बर्बाद कर दिया।

धरमजयगढ़ में 17 जगह नुकसान

धरमजयगढ़ वन मंडल के विभिन्न रेंजों में हाथियों ने 17 स्थानों पर फसलों को नुकसान पहुंचाया।

  • धरमजयगढ़ रेंज के प्रेमनगर में 6 किसानों की फसल
  • बाकारूमा में 5 किसानों की फसल और 1 कच्चा मकान
  • कापू रेंज के सकालो, इंदकालो और अलोला में 5 किसानों की फसल

रात के समय हाथियों का दल खेतों में घुस गया।

जिले में 175 हाथियों की मौजूदगी

जिले के दो वन मंडलों में कुल 175 हाथी मौजूद हैं।

धरमजयगढ़ वन मंडल के विभिन्न रेंज: 75 हाथी

घरघोड़ा रेंज: 60 हाथी

खरसिया रेंज: 7 हाथी

रायगढ़ रेंज: 33 हाथी

Exit mobile version