DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में हाथियों ने 19 किसानों की फसल रौंदी:39 हाथियों के झूंड ने फेंसिंग-खंभे भी तोड़े, वन विभाग सतर्क

कोरबा। कोरबा वन मंडल में 39 हाथियों के झुंड ने 19 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने खेतों में लगी फसल रौंदने के साथ-साथ फेंसिंग और बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया है।

यह घटना कोरबा वन मंडल के करतला रेंज में हुई है। करतला रेंज के बड़मार क्षेत्र में सबसे अधिक 18 हाथी घूम रहे हैं। इन हाथियों ने सुरईआरा गांव के चार किसानों की फसलों को विशेष रूप से क्षति पहुंचाई है।

खेतों में लगाई गई फेंसिंग को पहुंचाया नुकसान।

खेतों में लगाई गई फेंसिंग को पहुंचाया नुकसान।

खेत में लगे फेंसिंग को उखाड़ा

हाथियों ने कई किसानों की बाड़ियों में घुसकर पौधे तोड़े और खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग को भी नष्ट कर दिया। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रही है और प्रभावित गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह दल पिछले कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलें बर्बाद होने के साथ-साथ जान-माल का खतरा भी बना हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।

वन विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई

इस संबंध में करतला रेंजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हाथियों के करीब या जंगल में न जाने की सलाह दे रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन करने और आगे की कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version