कोरबा | वन मंडल कटघोरा में 48 हाथी घूम रहे हैं। केंदई रेंज 12 हाथियों का झुंड कटघोरा अंबिकापुर हाईवे किनारे आने से लोग दहशत में रहे। पसान रेंज के कुम्हारीसानी में एक युवक को कुचलकर मारने के दंतैल आगे बढ़ गया है। इस रेंज में पहले से ही 35 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब आबादी क्षेत्र के आसपास भी पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि दंतैल कब कहां चला जाए, पता ही नहीं चल रहा है। हाईवे किनारे हाथियों के आने से कई बार मार्ग पर जाम लग चुका है। इधर, कोरबा वन मंडल में अब 13 हाथी ही बच गए हैं। 39 हाथियों का झुंड वापस लौट गया है। हाथी फिर से वापस आ जाते हैं। इस वजह से वन विभाग की टीम भी सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

