DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

विधान सभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक

अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर के अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे
कोरबा 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की पष्ठम् विधान सभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर गुरूवार 17 दिसंबर 2026 तक रहेगा। जिसमें विधानसभा प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समयावधि में शासन/वरिष्ठ कार्यालय की ओर भेजा जाना आवश्यक होता है। इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी आज दिनांक 13 नवंबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक कलेक्टर के अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर नही जायेंगे।

Exit mobile version