कोरबा। कोरबा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों के साथ मोदी की गारंटी लागू करने की याद भी दिलाया है। संघ के जिला शाखा कोरबा के अध्यक्ष विनय सोनवानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम से डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे को ज्ञापन सौंपा गया।
इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत व डीए एरियर्स को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, केंद्रीय कर्मचारियों व अविभाजित मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्त पर और छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी करने, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित करने और मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चत करने, प्रदेश के सभी संवर्गों अधिकारी/कर्मचारियों को सेवा काल में 4 स्तरीय वेतनमान संबंधित आदेश जल्द जारी करने,
प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षक/ लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति दूर करने के लए गठित समित का प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रकाशित कर लागू करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एलबी सवर्ग को समस्त सेवा का लाभ देने, उत्तर प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ अधिकारी/ कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा और बोनस देने व प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के सभी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसके पाठक, प्रभाष शर्मा, अजय पांडेय, गोपाल प्रजापति, चेतन राठौर, एनके राजवाड़े,
केएल डहरिया, तीजराम कुर्रे, रामकपूर कुर्रे, मनोहर सिंग कंवर, संतोष कुमार साहू, तारकेश मिश्रा, संतोष कुमार यादव, शैलेन्द्र नंदी, सत्य ज्योति महिलांगे, रुद्र शरण साहू, रामनारायण श्रीवास, विजय जांगड़े, संजय पटेल, पवन, वीरेंद्र राठौर, जेठू राम परस्ते, अरुण साहू, अनिल कैवर्त आदि उपस्थित रहे।

