DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अखनूर में 27 घंटे बाद एनकाउंटर खत्म:आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर, K-9 स्क्वॉड का डॉग फैंटम शहीद

श्रीनगर ,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को शुरू हुआ एनकाउंटर 27 घंटे बाद मंगलवार को करीब 10 बजे खत्म हो गया। (LoC) के पास भट्टल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कल एक आतंकवादी की बॉडी मिली थी आज 2 और टेररिस्ट की बॉडी रिकवर की गई है।

सोमवार सुबह करीब 7:26 बजे इन आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर हमला किया था। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। हमले के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद 3 आतंकियों को ढेर किया था।

मुठभेड़ में K9 फैंटम डॉग शहीद

एनकाउंटर में सेना के K-9 स्क्वॉड के डॉग फैंटम को भी गोली लगी। फैंटम डॉग भी शहीद हो गया। जम्मू के डिफेंस PRO ने कहा कि हम अपने डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक जब फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तब फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी को झेला, जिससे वह घायल हो गया था। बाद में फैंटम ने दम तोड़ दिया। उसका साहस, वफादारी और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

Exit mobile version