बीजापुर/नारायणपुर/दंतेवाड़ा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बस्तर में फोर्स ने एनकाउंटर में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 38 सेकेंड के वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। एक जवान ने भीषण गोलीबारी का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।
3 जिलों नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर हुई इस मुठभेड़ में 4 जिलों के DRG जवानों ने 2 दिनों तक इलाके को घेरा। तीसरे दिन मुठभेड़ में नक्सलियों को मारा। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू उर्फ गगन्ना, उर्फ नम्बाला केशव राव को भी ढेर किया गया है।
ये पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल संगठन का महासचिव यानी सबसे बड़ा नक्सली लीडर था। बसवा राजू ताड़मेटला का मास्टर माइंड है। यहां 76 जवान शहीद हुए थे। झीरम हमले में भी नाम रहा है। यहां कांग्रेस के 27 से ज्यादा नेता और जवान शहीद हुए थे। देश के 6 राज्यों में इसी के इशारे पर नक्सल संगठन काम करता था।
