DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़:3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान भी जख्मी; रुक-रुककर ​​​​​​​हो रही फायरिंग

बीजापुर , एजेंसी। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गढ़चिरौली में पुलिस की C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। 3 से 4 माओवादियों के मारे जाने और एक जवान के घायल होने की खबर है। अभी भी भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि, खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि, कोपरी इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में ऑपरेशन चलाया। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

2 दिन पहले ITBP के 2 जवान शहीद हुए

2 दिन पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

Exit mobile version